ब्रेकिंग न्यूज़

BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’

Home / news / तेजस्वी यादव के रिश्तेदारों से मिल रही हैं राजश्री, राबड़ी देवी के साथ...

तेजस्वी यादव के रिश्तेदारों से मिल रही हैं राजश्री, राबड़ी देवी के साथ घूमी गोशाला

15-Dec-2021 10:48 AM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आजकल सिर्फ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वह अपनी पत्नी राजश्री के साथ पटना में हैं और अभी सिर्फ अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री को अपने सगे संबंधियों से मिला रहे हैं. उन्हें अपना घर घुमा रहे हैं. राजश्री भी अपने ससुराल में नए परिवार के साथ खुश दिख रही हैं. 


राजश्री यादव ने लालू परिवार की परम्परा को निभाते हुए गाय की पूजा भी की. राजश्री ने काले रंग के गाय की पूजा की. इस दौरान सास राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी उनके साथ रहे. राजश्री दिल्ली में पली बढ़ी हैं. क्रिश्चन धर्म से हैं, लेकिन वह बहुत जल्दी ही हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों को अपना रही हैं. 


तेजस्वी यादव ने भले ही दिल्ली में शादी कर ली हो, पर अब वह अपने सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और विधायकों से मिल रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने कई विधायकों से मुलाकात की है. सभी विधायक उन्हें शुभकामना देने राबड़ी आवास पहुंचे थे. 


इसी दौरान राबड़ी देवी के भाई बिहार विधान परिषद के सदस्य और आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार भी राबड़ी आवास पहुंच कर तेजस्वी और उनकी दुल्हन को आशीर्वाद दिया. दोनों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सुनील सिंह राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई हैं.