ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार JEE Mains 2026 में बिहार के शुभम ने किया कमाल,100 पर्सेंटाइल के साथ बने बिहार टॉपर, इसी बहाने विस स्पीकर को सरकार से मिली बधाई; पढ़िए पूरा वाकया

तेजस्वी के बयान पर BJP का पलटवार, संजय जायसवाल बोले..पहले खुद के घर को देखें नेता प्रतिपक्ष

तेजस्वी के बयान पर BJP का पलटवार, संजय जायसवाल बोले..पहले खुद के घर को देखें नेता प्रतिपक्ष

17-Jul-2022 10:39 AM

PATNA : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर दिए गये बयान पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने तेजस्वी यादव के बयना पर पलटवार किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि एक आदिवासी महिला जो सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार जीत चुकी हो, वह तेजस्वी यादव को मूर्ति नजर आती है और जिसे शपथ पढ़ने के लिए आदमी रखना पड़े, वह विद्वान.


संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “एक आदिवासी महिला जो सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार जीत चुकी हो वह तेजस्वी यादव को मूर्ति नजर आती है और अपने घर की महिला जिसे शपथ ग्रहण कराने के लिए किसी और को शब्द पढ़ना पड़े तो वह विद्वान! अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्वान राष्ट्रपति भी बन जाए तो भी उनका अपमान.”


वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के बयान से साफ हो गया है कि आदिवासी, महिला और पिछड़ों के लिए उनके मन में क्या भाव है. जो आदमी खुद अपने लिखित भाषण को नहीं पढ़ सके, उनको इसतरह की बात नहीं करना चाहिए. लालू परिवार के शिक्षा और विद्वता के बारे में पूरे बिहार हो पता है. राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल रह चुकी है. तेजस्वी यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. 


बता दें कि शनिवार को आरजेडी नेता ने कहा था कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं. आपने यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति की उम्मीदवार को हमने कभी नहीं सुना है. वे जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है.