अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Jan-2023 12:05 PM
PATNA : रामचरितमानस को लेकर महागठबंधन में शुरू हुआ विवाद अब नीतीश और तेजस्वी के बिहार तक पहुंच चुका है। मानस विवाद को लेकर चर्चा में आए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने सोमवार को ट्वीट करते हुए तेजस्वी बिहार का हवाला दिया था, जिसे लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी और अब जेडीयू ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को जवाब दिया है। जेडीयू की तरफ से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने जवाब देते हुए बढ़ता बिहार, नीतीश कुमार का स्लोगन लिखा है। इतना ही नहीं नीरज कुमार ने ग्राफ के जरिए यह बताया है कि साल 2005 के पहले जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं थे तो आरजेडी के शासनकाल में राज्य के अंदर शिक्षा की स्थिति क्या थी और आज बिहार में कितना बड़ा बदलाव आया है। नीरज कुमार ने अपने इस ट्वीट के जरिए सीधे सीधे लालू राबड़ी के शासनकाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल. बिहार में रामचरितमानस को लेकर संग्राम छिड़ गया है। रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी देने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ जेडीयू लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है, जबकि आरजेडी शिक्षा मंत्री के बयान को सही बता रही है। इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है और दोनों खुलकर आमने सामने आ गए हैं। इससे पहले सुधाकर सिंह के बयानों को लेकर भी जेडीयू ने नाराजगी जताई थी लेकिन न तो सुधाकर सिंह पर कार्रवाई हुई और ना ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ आरजेडी कोई कार्रवाई करने के मूड में है।
इसके बाद आरजेडी कोटे के मंत्री प्रो.चंद्रशेखऱ ने अपने विभाग का संकल्प ट्विटर पर दिखाते हुए ट्वीटर पर लिखा कि शिक्षित बिहार, तेजस्वी बिहार। चंद्रशेखर के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। इसपर जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि इस बयान में क्या हर्ज है, इसका मतलब केवल मेरा नाम ही नहीं होता। बिहार को तेजस्वी बनाने की बात भी हो सकती है, इसको देखने का नजरिया किसका कैसा है सब कुछ इस पर निर्भर करता है। तेजस्वी के इस बयान के बाद अब जेडीयू ने लालू-राबड़ी के शासनकाल में हुए विकास की तुलना नीतीश कुमार के शासनकाल से कर दी है और ग्राफ के जरिए नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते शिक्षा में हुए विकास को दर्शाते हुए लिखा है, बढ़ता बिहार, नीतीश कुमार।

