अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Nov-2020 01:41 PM
PATNA : जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आज बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. प्रेसवार्ता में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा. नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है लेकिन उस वादे को पूरा कैसे करेंगे इसकी कोई बात उन्होंने नहीं की है.
इसके अलावा मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी पर और भी कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने एक आरोपी को अपना निजी सहायक रखा हुआ है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने जो बेरोजगारी यात्रा निकाली थी उसमें उन्होंने जालसाजी कर एक बीपीएल धारक के नाम से बस खरीद लिया था. इतने सारे आरोपों के बाद भी तेजस्वी सरकार चलाने की बात कहते हैं. नीरज ने तेजस्वी से पूछा कि क्या वो बिहार पर जेल में बंद कैदियों के भरोसे राज करने वाले हैं.
मौके पर उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया. नीरज ने कहा कि हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि जब 1989 में राजीव गांधी ने पैकेज की घोषणा की थी, उसका इस्तेमाल कहां हुआ? क्यों झारखंड के साथ होने के बावजूद हर घर तक बिजली नहीं पहुंचाए? क्या इस्तेमाल हुआ उस पैकेज का, क्यों जूट कारखाने नहीं बढ़े?
उन्होंने चिराग पासवान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चिराग तेजस्वी के ही राजनीतिक लालटेन हैं. उन्होंने कहा कि चिराग के संसदीय क्षेत्र जमुई की स्थिति भी काफी ख़राब थी, जो हेलीकाप्टर से उतरा ही नहीं वो विकास ढूंढ रहा है, जो क्षेत्र नहीं घूमता है, उसको ज्ञान की कमी है, नीतीश सरकार ने वहां पर विकास कार्य करवाया है. केवल जमुई लोकसभा क्षेत्र में 900 किलोमीटर बिजली के तार बदले गए हैं, घर घर बिजली पहुंचा दिया गया है. अब भी चिराग नीतीश कुमार को ही जेल भिजवाने की बात कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में चिराग को इस्तीफा दे देना चाहिए.
नीरज ने कहा कि अब जनता सावधान हो गई है. वापस से बिहार में कोई जंगलराज नहीं देखना चाहता है. इस बार 10 नवंबर को जनता का जनादेश आ जाएगा और बिहार में लालटेन के साथ-साथ चिराग भी बुझ जाएगा. उन्होंने एक बार फिर भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया.