ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

तेजस्वी पर बरसे मांझी, कहा-माई-बाप,भाई-भौजाई,बहन-बहनोई सबको ले आएं..नसीब नहीं होगी एक भी सीट

04-Mar-2024 09:33 PM

By First Bihar

GAYA: गया में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने आरजेडी को माई और बाप की पार्टी करार दिया था उसे लेकर जीतनराम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में माय-बाप क्या, चाहें तो बहन-बहनोई, भाई-भौजाई किसी की पार्टी बना लें..2024 में एक भी सीट नसीब नहीं होगी। लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार ही जीत हासिल करेंगे। महागठबंधन को एक सीट भी नसीब नहीं होगी। 


बता दें कि 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली हुई। इस रैली को लेकर जीतनराम मांझी ने कहा कि वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने सबकी इज्जत बचा ली। वही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने महागठबंधन की महारैली को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि A to Z का दावा करने वाली पार्टी की रैली में आज अगर लाल झंडा बरदार नहीं पहुंचतें तो ये रैली “नुक्कड़ सभा” बनकर रह जाती। राजद एंड कंपनी को दीपांकर जी का धन्यवाद करना चाहिए कि उनके बदौलत आज राजद द्वारा आयोजित “नुक्कड़ सभा” को “रैली” की संज्ञा दी जा रही है।