ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन, जानें सदन में लास्ट डे क्या -क्या होगा; विपक्ष का रोल भी अहम Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार में आज का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, ठंडियों से आराम Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन

तेजस्वी के मछली पकड़ने पर आग बबूला हैं तेजप्रताप: फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा-छोटे भाई ने बहुत गलत काम कर दिया

तेजस्वी के मछली पकड़ने पर आग बबूला हैं तेजप्रताप: फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा-छोटे भाई ने बहुत गलत काम कर दिया

22-Oct-2021 08:53 PM

PATNA: विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार करने गये तेजस्वी यादव ने तालाब में बंसी के सहारे मछली मार रहे बच्चों से बंसी लेकर खुद मछली मारी। तेजस्वी के मछलीमार अंदाज पर विपक्षी पार्टियों ने तरह-तरह से निशाना साधा है लेकिन अब उनके भाई तेजप्रताप यादव भी भारी नाराज हो उठे हैं। तेजप्रताप यादव ने आज फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने बहुत गलत काम किया है।


क्यों नाराज हुए तेजप्रताप यादव

तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने तालाब में मछली मारने का जो काम किया है, वह सही नहीं है। उन्होंने कहा “वहां जो बंसी से मछली मार रहे थे वे गरीब बच्चे थे। गरीब बच्चे तो नासमझ थे लेकिन तेजस्वी यादव तो समझदार हैं। उन्हें गरीब बच्चों से मछली नहीं मरवाना चाहिये। ना ही उनके साथ खड़े होकर खुद मछली मारना चाहिये।”


फर्स्ट बिहार के जरिये तेजस्वी को दी सलाह

तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव चूक कर गये। उन्हें बच्चों के साथ मछली मारने के बजाय उन्हें कलम औऱ किताब देना चाहिये था। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना चाहिये था। गरीब बच्चों को कलम औऱ किताब मिलता तो वे पढाई करते। तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं उन्हें मुख्यमंत्री बनना है तो उस लायक काम भी करना होगा। उन्हें समाज को मैसेज देना होगा।


तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी हाथ में मछली लेकर दिखा रहे थे। मछली छटपटा रही थी। मछली में भी जान होता है। उसकी जान लेना कहीं से भी सही नहीं है। लोग मछली को अपने घर में पालते हैं। उसे खाना देते हैं। तब मछली अच्छी लगती है। उसे पानी से निकालकर मारना सही नहीं है।


वैसे तेजप्रताप यादव ने ये भी कहा कि वे तो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। इसलिए उन्हें सही सलाह दे रहे हैं। तेजस्वी यादव को सही सलाह की जरूरत है। तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने अपना संगठन छात्र जनशक्ति परिषद बनाया है। उसका भी मकसद तेजस्वी को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना है। छात्र जनशक्ति परिषद एक एनजीओ है जो छात्र औऱ युवाओं के बीच काम कर रहा है। छात्र-युवाओं को राजद की नीतियां बतायी जा रही हैं।