ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

तेजस्वी जब पहुंचे नीतीश के पास, लालू यादव से करवायी बात.. कैबिनेट को लेकर हुई चर्चा

तेजस्वी जब पहुंचे नीतीश के पास, लालू यादव से करवायी बात.. कैबिनेट को लेकर हुई चर्चा

10-Aug-2022 01:17 PM

PATNA : नीतीश कुमार अब से थोड़ी देर बाद तेजस्वी यादव के साथ शपथ लेने के लिए राजभवन पहुंचेंगे। दोपहर 2:00 बजे राजभवन के राजेंद्र मंडपम हॉल में राज्यपाल फागू चौहान मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को शपथ दिलवाएंगे। जबकि उनके कैबिनेट के एकमात्र सहयोगी के तौर पर तेजस्वी यादव शपथ लेंगे। तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनाए जा रहे हैं। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से तकरीबन डेढ़ घंटे पहले ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंच गए थे। दोनों की मौजूदगी में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से फोन पर बातचीत की खबर सामने आई है। 


फर्स्ट बिहार को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक तेजस्वी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर अपने पिता लालू यादव से नीतीश कुमार की बातचीत करवाई है। माना जा रहा है कि लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच कैबिनेट को लेकर चर्चा हुई है। यह बात भी हुई कि सावन के ही शुभ मुहूर्त में कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाए। 


अगर मंत्रियों का पूरा कोटा ना भी भरा जाए तो कम से कम 70 से 80 फ़ीसदी मंत्रियों को शपथ दिलवा दिया जाए। गठबंधन में कैबिनेट के अंदर किसकी कितनी हिस्सेदारी होगी इसके फार्मूले को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन विभागों के मसले पर लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच तेजस्वी की मौजूदगी में चर्चा हुई है। 


यह भी माना जा रहा है कि लालू यादव ने मामले को सरकार में शामिल करने की जरूरत बताई है। नीतीश कुमार एक बार फिर से लेफ्ट के दलों से इस मसले पर बातचीत कर सकते हैं।


हालांकि यह बात साफ नहीं हो पायी है कि जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के भविष्य को लेकर लालू और नीतीश के बीच क्या चर्चा हुई है। जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार का पलड़ा भारी होते देखे बिना शर्त समर्थन का ऐलान किया था। 


इसके साथ ही मौजूदा महागठबंधन में विधायकों की संख्या बढ़कर 164 हो गई थी। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों पर फैसला कांग्रेस आलाकमान को करना है। हालांकि कांग्रेस को कितने मंत्री पद दिए जाए इसे लेकर भी लालू और नीतीश के बीच बातचीत होने की खबर है।