ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

तेजस्वी-चिराग की मुलाकात पर बोले उपेंद्र कुशवाहा..इससे बिहार की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ता

तेजस्वी-चिराग की मुलाकात पर बोले उपेंद्र कुशवाहा..इससे बिहार की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ता

08-Sep-2021 05:50 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बिहार की सियासत में बुधवार का दिन बेहद ही खास रहा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धुर विरोधी रहे तेजस्वी यादव और चिराग पासवान आज एक दूसरे से मिले। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


तेजस्वी-चिराग की इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। इन सबके बीच जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि इस मुलाकात से बिहार की राजनीति पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।


उपेंद्र कुशवाहा नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव भी गये। जहां मृतक बबलू महतो के परिजनों से मिलकर उन्हें सात्वनां दी। 22 जुलाई को अपराधियों ने बबलू महतो नामक युवक की घर से खींचकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। वही इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने पहसारा में ही कोरोना से हुई एक व्यक्ति की मौत पर उनके परिजनों से भी मिले।


मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बबलू महतो की हत्या पर दुख जताया और इस घटना की भर्त्सना करते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा जताया। वही जब मीडिया ने चिराग और तेजस्वी की मुलाकात की जानकारी दी तब उपेंद्र कुशवाहा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी और चिराग के आपस में  मुलाकात का बिहार की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जिसको जिससे मिलना हो मिल लें।