UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
15-Feb-2020 11:13 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर निशाना साधा है कहा कि मंत्री अपने अधिकारों की डिंग मार रहे हैं. नहीं पहचाने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की धमकी दे रहे हैं. क्या किसी मंत्री को सार्वजनिक रूप से धमकी देना और उसे अपमानित करना ठीक है. पुलिसकर्मी के बजाए सत्ता के नशे में चूर मंत्री को सस्पेंड किया जाए.
तेजप्रताप यादव बोले जनता करेगी सस्पेंड
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी मंगल पांडेय पर निशाना साधा और कहा कि ‘’अमंगल तो थे ही, अपनी कामचोरी को भी जनता के बीच लोकप्रिय कराने की क्या जरुरत थी! तनिक ठहरीय, जनता अब आपको सस्पेंड करेगी.’’
दारोगा पर भड़के थे मंगल
13 फरवरी को सीवान में अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद राज्यपाल फागू चौहान के बाद मंत्री मंगल पांडे और प्रमोद कुमार भी मंच की तरफ बढ़े. लेकिन अचानक से सुरक्षा में तैनात एक दरोगा ने दोनों मंत्रियों का रास्ता रोक लिया था. ड्यूटी पर तैनात दारोगा गणेश चौहान ने मंत्री प्रमोद कुमार और मंगल पांडे को नहीं पहचाना. जिसके बाद मंगल पांडे भड़क गए. उन्होंने वहां तैनात पुलिस के अधिकारियों को खरी-खोटी सुना दी. उन्होंने वहां मौजूद पुलिस के वरीय अधिकारियों को कहा कि कैसे-कैसे पुलिस वालों को ड्यूटी पर लगा देते हैं, जो मंत्री को भी नहीं पहचानते हैं. इसके साथ ही मंत्री मंगल पांडे ने दारोगा गणेश चौहान को सस्पेंड कर देने की बात तक कर डाली.