ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / नोट बांटते दिखे तेजस्वी यादव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जेडीयू ने कहा-...

नोट बांटते दिखे तेजस्वी यादव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जेडीयू ने कहा- शर्म करलो तेजस्वी

10-Sep-2021 09:27 AM

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव महिलाओं को नोट बांटते दिख रहे हैं. 21 सेकेंड के इस वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप्प ग्रुप में खूब शेयर किया जा रहा है. सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने इस वीडियो को लेकर तेजस्वी यादव के ऊपर जमकर निशाना साधा है.


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सत्ताधारी दल जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने इस वीडियो को ट्वीट किया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि "कोई जानता नहीं-पहचानता नहीं. कौन है ये राजकुमार जिसने आंचल में रुपया गिराया है. घमंड का खुमार इस कुमार पर इतना छाया, अमीरी-गरीबी का फ़र्क़ बताया. कोई पीछे से लालू का लाल है बताता. भूत के वर्तमान का हाल दिखाता. जाओ बबुआ अपनी पहचान बनाओ. आर्थिक लुटेरे होने का दाग़ मिटाओ."


एक अन्य ट्वीट में नीरज कुमार ने लिखा कि "पीछे से कोई कहता है, कि ये लाल उन्हीं का है. जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी ज़मीन. बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आँचल में सबके डाल आया था. लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया. वोट को नोट क्यों दिखलाया. इंसानों की मज़बूरी का कुछ तो लिहाज़ कर लो...शर्म करलो बबुआ."


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव का यह वीडियो कब है. इसकी कोई जानकारी नहीं. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. हालांकि सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी का यह वायरल वीडियो हाल ही का है.



गौरतलब हो कि बीते दी गुरूवार को तेजस्वी यादव गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर गए थे. यहां इन्होंने बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य रहे देवदत्त प्रसाद की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.