Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
29-May-2020 08:34 PM
PATNA : सरकार के खिलाफ तेजस्वी प्रसाद यादव के हमले से परेशान नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय का सहारा मिला है. चंद्रिका राय ने तेजस्वी के आंदोलन को ढ़कोसला करार देते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि चंद्रिका राय लालू परिवार से कानूनी लडाई लड़ रहे हैं और उनके जेडीयू में जाने की चर्चा आम है.
चंद्रिका राय का तेजस्वी-तेज प्रकाप पर हमला
गोपालगंज हत्याकांड के खिलाफ आंदोलन पर उतरे तेजस्वी यादव के खिलाफ आज चंद्रिका राय ने मोर्चा खोला. चंद्रिका राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव तमाम नियम-कानून की धज्जियां उडा रहे हैं. आरजेडी विधायक चंद्रिका राय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में लाकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने के आरोप में तेजस्वी-तेजप्रताप के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है. लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. लेकिन तेजस्वी यादव ऐसे समय में भी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं. इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये. चंद्रिका राय ने तेजस्वी, तेजप्रताप और राबड़ी को अक्षम्य अपराध का दोषी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
क्या नीतीश ने चंद्रिका राय को मैदान में उतारा
सियासी हलके में सवाल ये उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को जवाब देने के लिए चंद्रिका राय को मैदान में उतारा है. गोपालगंज मामले में तेजस्वी के हमले से सरकार बैकफुट पर है. मामला जातीय रंग लेता जा रहा है. लिहाजा चंद्रिका राय मैदान में उतरे हैं. चंद्रिका राय सारण क्षेत्र से आते हैं जिसमें गोपालगंज भी शामिल है. वहीं वे यादव तबके के प्रतिष्ठित परिवार से भी आते हैं. उनके पिता दरोगा राय बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
सियासी हलके काफी पहले से ये तय माना जा रहा है कि चंद्रिका राय जेडीयू में जायेंगे. वे खुद भी नीतीश कुमार के संपर्क में होने की बात कह चुके हैं. गौरतलब है कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से लालू प्रासद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का विवाह हुआ है. हालांकि, तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर कर रखा है. इस बीच ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया. तब से वे पिता चंद्रिका राय के साथ ही रह रहीं हैं. लालू प्रसाद और चंद्रिका राय के परिवार के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है.