ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / तेजस्वी ने सुशील मोदी को बताया तालिबानी, कहा- कथित रामराज में जुबान को...

तेजस्वी ने सुशील मोदी को बताया तालिबानी, कहा- कथित रामराज में जुबान को लकवा मार गया

07-Dec-2019 12:19 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर हमला बोला है। रेप के सवालों पर डिप्टी सीएम की चुप्पी को लेकर तेजस्वी ने उन पर ट्वीट 'बम' फोड़ा है।  ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने उन्हें तालिबानी तक बता डाला।

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि इन भगोड़े बड़बोले उपमुख्यमंत्री से अगर पत्रकार साथी किसी 20 वर्ष पूर्व की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं। वहीं इसी ट्वीट में आग लिखते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी और सुशील मोदी को कर्म की चोट पड़ रही है।कल ही ये तालिबानी महोदय बिहार की तुलना अफ़ग़ानिस्तान से कर रहे थे लेकिन अपने कथित रामराज में ज़ुबान को लकवा मार गया।

राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं और सीएम नीतीश कुमार ने इसके लिए पॉर्न साइट्स को जिम्मेदार बताया है लेकिन डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं। उनसे शनिवार सुबह जब इस बारे में सवाल किए गए तो वह बिना जवाब दिए है निकल गए।

बता दें कि हैदराबाद की तरह ही बिहार में पहले बक्सर और फिर समस्तीपुर से रेप के बाद पीड़िता को जलाने की खबरें सामने आई थीं। वहीं, शुक्रवार को दरभंगा में एक टेंपो ड्राइवर को पांच साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में जब सुशील कुमार मोदी से सवाल किया गया तो वह बिना जवाब दिए ही चले गए। मोदी से पत्रकार ने सवाल किया था,  कि रेप की इतनी घटनाएं लगातार हो रही हैं। दरभंगा में भी एक मामला सामने आया है, क्या आपको लगता है कि इसके पॉर्न साइट्स का रोल है?' इससे पहले कि सवाल पूरा होता मोदी पलटकर चले गए। इस पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।