ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

तेजस्वी ने कुशवाहा को दिया झटका, पूर्व मंत्री दसई चौधरी RLSP छोड़ RJD में शामिल

14-Feb-2020 06:49 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में नेताओं के पता बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ही सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को झटका दिया है। आरएलएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री दसई चौधरी उपेन्द्र कुशवाहा का दामन छोड़कर आरजेडी के साथ हो लिए हैं। पूर्व मंत्री दसई चौधरी को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज सदस्यता दिलाई।


आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दसई चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश के सामने आज विकट परिस्थिति पैदा हो गयी है। ऐसे समय में लालू जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर ही इस परिस्थिति से लड़ा जा सकता है। उन्होनें कहा कि आज राजद ही एकमात्र ऐसी पार्टी  है जो सदियों से उपेक्षित लोगों विशेषकर दलितों, अतिपिछड़ों, पिछड़ों, के भविष्य संवारने का काम कर सकती है। आज बिहार की जनता युवा नेता तेजस्वी यादव को बिहार के भविष्य के रूप में देख रही है।


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि संसदीय जीवन का लंबा अनुभव वाले रखने वाले दसई चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के प्रधानमंत्रित्व काल में भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कई बार विधायक भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर थे।