ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / तेजस्वी ने कहा- मिसाइल के जमाने में तीर की क्या जरूरत, नीतीश को...

तेजस्वी ने कहा- मिसाइल के जमाने में तीर की क्या जरूरत, नीतीश को बेरोजगारों की नहीं, कुर्सी की चिंता

09-Sep-2020 09:34 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है. केंद्र और राज्य सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने के लिए तेजस्वी ने बुधवार को रात में 9 बजे राबड़ी आवास पर अपनी मां और बड़े भाई तेजप्रताप के साथ लालटेन जलाया. तेजस्वी के इस आह्वान को जबरदस्त जनसमर्थन मिला है. इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला.


इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब तीर की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि बिजली के जमाने में लालटेन की क्या जरूरत है. ऐसे में मिसाइल के ज़माने में तीर की भी कोई जरूरत नहीं है. इसबार के चुनाव में तीर को उखाड़ फेंकना है. क्योंकि नीतीश कुमार बेरोजगारी नहीं कुर्सी के बारे में सोचते हैं.




तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के बेरोजगार युवक जब सरकार से इसके बारे में सवाल उठाते हैं तो उनकी पुलिस नौजवानों के ऊपर लाठी बरसाती है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने हाल ही में वर्चुअल रैली किया, जो पूरी तरह फेल साबित हुई. सोशल मीडिया में उनके रैली को लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिला.


नीतीश कुमार बिहार में हत्या को प्रमोट कर रहे हैं. एससी और एसटी तबके से आने वाले लोगों की हत्या होने पर उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की बात कह रहे हैं. इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा. जिन लोगों को जीते जी नौकरी नहीं दे पाएं, उनको मरने के बाद नौकरी क्या देंगे.