IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
10-Jan-2020 01:28 PM
By Rahul Singh
PATNA : CAA और NRC के खिलाफ आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिलों में जनसभा करेंगे लेकिन शुरुआत सीमांचल से करने वाले हैं। पिछले विधानसभा उपचुनाव में ओवैसी के उम्मीदवार ने किशनगंज सीट पर जीत हासिल की थी। ओवैसी के उम्मीदवार की जीत से आरजेडी को अपना वोट बैंक खिसकने का डर सता रहा है। तेजस्वी की जनसभा बीजेपी और जेडीयू पर निशाने से ज्यादा अपनी साख बचाने की कोशिश ज्यादा है। सीधे तौर पर कहे तो तेजस्वी को ओवैसी का डर सता रहा है।
वहीं अब जेडीयू ने इस पर तंज कसना शुरु कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने तो दावा कर दिया कि तेजस्वी यादव अगर सीएए-एनआरसी का फुलफार्म बता दें तो मैं राजनीति से सन्यांस ले लूंगा। नौवीं पास तेजस्वी को सीएए-एनआरसी के बारे में पता नहीं है और चले हैं विरोध करने। उन्होनें कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से वे जीतेंगे कि नहीं ये भी कहना मुश्किल हैं सीमांचल का गढ़ क्या बचाएंगें।
इधर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीमांचल राजद का गढ़ रहा है। इस वजह से तेजस्वी यादव किशनगंज से ही जनसभा को शुरुआत करने जा रहे हैं।इसमें नया क्या है।आरजेडी के अपने MY समीकरण पर पूरा भरोसा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी तेजस्वी का बचाव करते हुए कहा कि सीएए-एनआरसी के खिलाफ सबसे ज्यादा विरोध मुस्लिम समुदाय ही कर रहा है। किशनगंज में मुसलमानों की संख्या सबसे ज्यादा है ऐसे में वहां से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे है तो इसमें बेजा राजनीति करने की क्या जरुरत है।