ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मनोज झा का बड़ा बयान, तेजस्वी को है जान का खतरा, मांग करने...

मनोज झा का बड़ा बयान, तेजस्वी को है जान का खतरा, मांग करने के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा

30-Oct-2020 09:06 AM

By ASMEET SINHA

PATNA : राजद के मनोज झा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनडीए पर जमकर हमला बोला. मनोज झा ने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि जिस तरह से भीड़ तेजस्वी के हेलिकॉप्टर कर पहुंच गई थी उसे देखते हुए उन्होंने तेजस्वी के जान को खतरा बताया है. 

राजद और कांग्रेस के संयुक्त प्रेस वार्ता में मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव की चुनावी सभा के दौरान उनकी सुरक्षा की मांग मैंने चुनाव आयोग से की थी. लेकिन इसके बाद भी हेलिपैड से सभा स्थल तक पहुंचने के लिए उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. 

मनोज झा ने बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि जिला प्रशासन को तेजस्वी को सुरक्षा मुहैया कराने से कौन रोक रहा है. इस हालत में उनकी जान को खतरा है. मनोज झा ने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि इस वीडियो में भीड़ जिस तरह से तेजस्वी यादव के तरफ बढ़ रही है और उसे रोकने के लिए कोई नहीं दिख रहा है, इससे सरकार सी नियत साफ दिखाई दे रही है. नहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि  नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में लापरवाही बरतना सरकार की नियत में खोट दिखा रही है. 

मनोज झा ने कहा कि एनडीए वाले अब निजी टिप्पणी करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं.  लेरिक विकास की बात नहीं कर रहे हैं. लेकिन तेजस्वी यादव और राहुल गांधी किसी पर भी निजी टिप्पणी नहीं कर रहे हैं.

मुंगेर की घटना पर मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में कुछ नहीं है ये साफ हो गया है. मुंगेर की घटना में सीआईएसएफ की रिपोर्ट के बाद जिस तरह से एसपी लिपि सिंह का बड़ा झूठ सामने आया है, उससे बहुत कुछ सामने आ रही है. मनोज झा ने मुंगेर की जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.