NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
14-Dec-2021 03:23 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में शादी की और अब सोमवार को 5 दिन बाद अपनी नई नवेली दुल्हन रेचल उर्फ़ राजश्री के साथ पटना पहुंच गये हैं. तेजस्वी यादव ने बहुत ही गुपचुप तरीके से शादी की थी. लेकिन अब पटना आने के बाद तेजस्वी यादव सब खुलकर बता रहे हैं. रेचल से राजश्री नाम कैसे पड़ा, शादी दिल्ली में क्यों हुई, फोटो वाली लड़की कौन थी, इन सब सवालों का जवाब तेजस्वी यादव ने दिया.
वहीं तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने भी लालू परिवार और तेजस्वी यादव के बारे कुछ बातें की है. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव के साथ राजश्री ने भी बेबाकी से जवाब दिया है. राजश्री से पूछा गया कि क्या आप भी यही चाहती थीं कि परिवार के लोग ही शादी में शामिल हों... इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल, हमेशा से यही चाहती थी कि परिवार के लोग अपने लोग साथ में रहें और आशीर्वाद दें.
राजश्री से पूछा गया कि आप दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. तेजस्वी क्रिकेटर के तौर पर ठीक हैं या एक नेता के तौर पर. एक राजनेता के साथ शादी कर कैसा लग रहा है. इसके जवाब में राज श्री ने कहा कि सब ठीक लग रहा है. बस जो भी इन्होंने चुना, उसमें सपोर्ट था मेरा. मैं इनको बहुत ऊपर देखती हूं. ये यूथ लीडर हैं. बहुत ही इंटेलेक्चुअल स्मार्ट हैं. हमारा पूरा समर्थन रहा है.
राजश्री ने लालू प्रसाद यादव की भी काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि लालू जी से मिलकर काफी अच्छा लगा. शादी से पहले दो-तीन बार मिले थे. लालू जी बहुत अच्छे हैं. डाउन टू अर्थ हैं.
बता दें कि राजश्री शादी से पहले भी लालू परिवार और राजद पार्टी को सपोर्ट करती रही हैं. वह बिहार की राजनीति में काफी दिलचस्पी रखती हैं. राजश्री ट्विटर पर पूरे लालू परिवार को फॉलो करती हैं. वहीं, उन्हें फॉलो करने वालों में तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार संजय यादव, RJD के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन समेत RJD के कई नेता शमिल हैं.
राजश्री ट्विटर पर नीतश कुमार के साथ BJP और PM मोदी पर भी हमलावर रहती हैं. अब तक उनके फॉलोअर्स की संख्या 1679 है. हालांकि, 11 नवंबर 2020 के बाद से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है.