ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / तेजस्वी की भाषा बोल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पुलिस और मीडिया को दी...

तेजस्वी की भाषा बोल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पुलिस और मीडिया को दी नसीहत

27-Dec-2019 04:12 PM

By Ganesh Samrat

PATNA :लगता है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अब अपने महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव की भाषा बोलने लगे हैं।तभी तो पुलिस और मीडिया को नसीहत देते चल रहे हैं। बिल्कुल तेजस्वी के अंदाज में ही सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को नसीहत देते दिखें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि शनिवार को हम स्थापना दिवस मनाएंगे। फिर मार्च निकाला जाएगा। सदाकत आश्रम से अंबेडकर चौक तक भारत बचाओ संविधान बचाओ मार्च निकलेगा। इसके बाद उन्होनें कहा कि पुलिस आजकल बेवजह एफआईआर कर रही है। कल के मार्च में अगर कांग्रेस का कार्यकर्ता गलत करता है तो उसपर जरूर एफआईआर जरुर हो, लेकिन अगर मार्च शांतिपूर्ण हो और उसके बावजूद भी एफआईआर किया जाय तो मीडिया उसे भी दिखाए।

नेता जी मीडिया और मीडिया के सहारे पुलिस को नसीहत तो जरुर देते चल रहे हैं पर कांग्रेस के नेता ने बिहार बंद के दौरान क्या कुछ किया उन्हें नजर नहीं आ रहा। 21 दिसंबर को सीएए और एनआरसी के विरोध में बुलाए आरजेडी के बंद में कांग्रेस शामिल हुई थी। इस दौरान कांग्रेस के ही एक नेता ने मीडियाकर्मियों पर हमला बोल दिया था। दैनिक जागरण के फोटोग्राफर दिनेश कुमार का सर फोड़ दिया गया था वहीं रिपब्लिक भारत के संवाददाता प्रकाश सिंह और कैमरामैन सूरज की पिटाई कर दी थी।

बता दें कि आरजेडी के बिहार बंद के पहले तेजस्वी यादव भी कहते चल रहे थे कि बंद के दौरान हिंसा नहीं होगी। लेकिन साथ ही उन्होनें बिहार सरकार को नसीहत देते हुए कहा था कि पुलिस बेवजह हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान करती है या पीटती है तो सरकार अंजाम भुगतने को तैयार रहे। एक तरफ शांति और दूसरी तरफ धमकी की भाषा बोलकर तेजस्वी पता नहीं क्या साबित करना चाहते थे। बंद के दौरान जमकर हिंसा हुई। मारपीट और आगजनी की घटनाएं हुई और इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया गया।