Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा
23-Mar-2021 11:33 AM
PATNA : बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मसले पर आज आरजेडी का विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव आज नीतीश सरकार को अपनी ताकत दिखा रहे हैं, लेकिन तेजस्वी के बाद अब कन्हैया भी नीतीश सरकार को चुनौती देंगे. कन्हैया कुमार किसान आंदोलन के समर्थन में अब बिहार के किसानों को गोलबंद करने में जुट गए हैं. 24 मार्च यानि बुधवार को कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है.
बिहार में किसान आंदोलन को रफ्तार देने के लिए कन्हैया सोमवार को रोहतास पहुंचे और वहां किसान महापंचायत में शामिल हुए. कन्हैया कुमार के साथ किसान महापंचायत में स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव भी मौजूद थे. यहां उन्होंने किसानों से अपील की कि 24 तारीख को होने वाले विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए यह बेहद जरूरी है.
कन्हैया ने केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि दिल्ली में महीनों से किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन बिहार के किसानों को इस मामले में एक छोटे दायरे में बांधकर के देखा जा रहा है. सरकार की तरफ से तय किए गए एमएसपी से नीचे की दर पर किसान अपनी फसल बेचने को मजबूर है. नीतीश सरकार का दावा बिहार में एमएसपी को लेकर बेहद खोखला है.