ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / तेजस्वी बोले- PU को तो केन्द्रीय विश्वविद्यालय नहीं बना सके, बिहार को विशेष...

तेजस्वी बोले- PU को तो केन्द्रीय विश्वविद्यालय नहीं बना सके, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्या दिलवाएंगे नीतीश

13-Jan-2020 01:07 PM

PATNA : तेजस्वी ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है। विधानमंडल के विशेष सत्र के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को तो केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा तो दिला नहीं सकें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्या दिलवाएंगे।


तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें CAA,NRC और एनपीआर उन्हें अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए। सीएम ने आज कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होनें कहा कि सीएम की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।  जब देश जल रहा होता होता है तो नीतीश कुमार चुप्पी साधे रहते हैं । सीएम नीतीश कहा करते थे आरएसएस बहुत खरतनाक है । जो सीएम हमको समझाते थे वे आज खुद संघ के रंग में रंग गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश की उम्र भी हो गयी।उन्हें देख कर लग रहा था कि वे थक चुके हैं।


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सीएए का समर्थन कर धर्म संकट में फंस गए है। इस लिए कभी इधर तो कभी उधर की बाते बोल रहे है।जदयू दोनों सदनों में बिल का समर्थन कर चुकी है उस के बाद उनके पार्टी के कुछ नेता विरोध कर रहे है।


वहीं इसके पहले 126वें संविधान संशोधन पर राजकीय संकल्प के दौरान विधानसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर चुटकी ली। तेजस्वी ने नीतीश की अंतरात्मा को एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर जगाने की कोशिश भी की। तेजस्वी यादव ने इसके लिए सीएए के मुद्दे पर जेडीयू के अंदर बंटी हुई राय को आधार बनाया।


दरअसल सीएएए के मुद्दे पर जेडीयू में अंदरूनी टकराव पर तेजस्वी यादव ने यह कहते हुए चुटकी ली कि नीतीश कुमार पवन वर्मा की बात मानेंगे या ललन सिंह की। नीतीश कुमार से कहा कि सीएए के मुद्दे पर आपने जो भी किया हो लेकिन बिहार में विधानसभा की विशेष बैठक बुलाकर एक प्रस्ताव पारित करें। तेजस्वी ने  बिहार में हर हाल में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होने देने की अपील भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की। 


आपको बता दें कि सीएए को जेडीयू की तरफ से समर्थन दिए जाने पर जेडीयू नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने नाराजगी जाहिर की थी लेकिन लोकसभा में सांसद ललन सिंह ने पार्टी लाइन के मुताबिक इसका समर्थन किया था। तेजस्वी ने इसी पर चुटकी ली।