अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Nov-2020 06:42 AM
PATNA : बिहार में तीसरे और आखिरी चरण का मतदान शुरू होने के ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है और बदलाव उफान पर है। मेरा प्रतिपक्ष ने कहा है कि सुनहरे भविष्य, चौमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन कायम करने और व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ नए दौर में बिहार के निर्माण के लिए आज अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब तक के हर चरण की वोटिंग के पहले सुबह सवेरे ट्वीट के जरिए मतदाताओं से अपील करते रहे हैं। आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है और उसके ठीक के पहले तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे ट्वीट करते हुए लोगों से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की है। तेजस्वी मौजूदा चुनाव में बेरोजगारी कार्ड के जरिए युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए हैं और उनकी जनसभाओं में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है। लेकिन इंतजार इस बात का है कि क्या तेजस्वी की जनसभा में आने वाली भीड़ वोट का पैमाना बन पाएगा या नहीं।
तेजस्वी यादव लगातार नौकरी संवाद के जरिए अपने वोटरों से अपील भी करते रहे हैं। जैसे ने मौजूदा चुनाव में सबसे ज्यादा चुनावी रैलियों को संबोधित किया है। उन्होंने कुल 251 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया है और महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट के तौर पर उन्होंने आरजेडी के साथ-साथ सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए भी जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार किया। तेजस्वी अपने चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश सरकार पर ना केवल हमला बोलते रहे बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिटायरमेंट लेने की सलाह भी दी। अपनी आखिरी चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार ने जो बातें कही उसके बाद तेजस्वी बेहद आक्रामक हुए हैं।