ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / केंद्र पर तेजस्वी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- सरकार LIC और BSNL को...

केंद्र पर तेजस्वी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- सरकार LIC और BSNL को बेचकर निकालना चाहती है चुनावी खर्च

01-Feb-2020 04:48 PM

PATNA: आम बजट पास होने के बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि बीजेपी की सरकार रेलवे, एलआईसी और बीएसएनएल समेत कई संस्थानों को बेचकर अपना चुनावी खर्चा निकालना चाह रही है.

मंदी आएगी

तेजस्वी ने इसको लेकर ट्वीट किया और लिखा कि ‘’धन उपार्जन के उपायों को लेकर बिल्कुल दिशाहीन है! इस दिशाहीन बजट में युवाओं को नौकरी देने का कोई ज़िक्र नहीं. अर्थव्यवस्था में और मंदी आएगी. यह सरकार रेलवे, एलआईसी, बीएसएनएल, एयर इंडिया की तरह PSUs को अपने प्रिय पूंजीपतियों को औने पौने दाम पर बेच कर भाजपा के चुनावों का खर्च निकालना चाहती है.''

सिद्दीकी ने कहा- बजट से  निराशा

राजद के सीनियर नेता और बिहार के पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि इससे बिहार के लोगों को निराशा हाथ लगी है. बिहार को आगे ले जाने के लिए स्पेशल पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की जरूरत है. लेकिन नहीं मिला. इसके अभाव में बिहार आज जहां है वहां से थोड़ा आगे नहीं बढ़ पाएगा, लेकिन जो राज्य आगे हैं वे और आगे बढ़ते जाएंगे. बिहार को विशेष सुविधा की जरूरत है. यह बजट बिहार की जनता के साथ धोखा है. रघुवंश प्रसाद ने कहा कि पड़ोसी देश से हमारा जीडीपी नीचे चला गया है.