‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल? ढलाई के दौरान भरभराकर गिरा ढांचा, बाल-बाल बचे मजदूर शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान पटना पुलिस पर साक्ष्य से छेड़छाड़ का मुकदमा चलाने की मांग, पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा..कानून से ऊपर नहीं हैं ये लोग बिहार में हो गया बड़ा कांड, शादी से पहले दूल्हे के साथ फरार हुई सास, बोली, "अभी मेरी उम्र ही क्या है" बिहार में होली की तैयारियों के बीच बायो प्लांट में लगी भीषण आग, बड़ी साजिश की आशंका
16-May-2024 01:39 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। यह मामला नालंदा मोड़ के समीप का बताया जा रहा है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
वहीं, इस घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक अपने तीन भाई -बहन में मांझिल था। मृतक नालंदा थाना इलाके के सरिलचक गांव निवासी श्रवण कुमार का 23 वर्षीय पुत्र रंजन वर्मा उर्फ सोनू था।
परिजन ने बताया कि, यह घर का सामान लाने बाजार जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर ट्रक ने धक्का मार दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
उधर, घटना को लेकर पावापुरी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गई है। फिलहाल इस मामले का छानबीन किया जा रहा है। आवेदन लेकर संबंधित थाना को भेज दिया गया है। अब इस मामले की जांच वहां के थाना के तरफ से की जायेगी। उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।