ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / Bihar News : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटे की मौत; जलावन लाने दियारा...

Bihar News : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटे की मौत; जलावन लाने दियारा जा रहा था परिवार

15-Nov-2024 10:59 AM

By First Bihar

KHAGARIA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों कि जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया जिला से सामने आ रहा है। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। यह परिवार जलावन लाने दियारा जा रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर में शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मां-बेटे की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सलारपुर निवासी महेश्वर सिंह का पूरा परिवार एक ट्रैक्टर पर सवार होकर दियारा जलावन लाने जा रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर उपधारा पर बने पुल के ढलान पर पलट गई। 


वहीं, इस घटना में मां बेटे की मौत हो गई है। जबकि अन्य लोग ट्रैक्टर से कूदकर भाग गए। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण महेश्वर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सुमन देवी एवं उनके 14 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की मौत हो गई। राजा कुमार को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा इंजन पर बैठे अन्य लोग कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। 


इधर अस्पताल में पहुंचे परिजनों का आरोप है कि राजा कुमार को जब अस्पताल लाया गया था तो उसकी स्थिति सामान्य थी। लेकिन, डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं रहने की वजह से उसका इलाज देर से शुरू हुआ और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना मिलने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। इधर घटनास्थल से ड्राइवर फरार हो गया. जबकि ट्रैक्टर को भी छिपा दिया गया है। मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।