ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत;...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत; एक की स्थिति गंभीर

06-Sep-2024 03:25 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा। जिसमें एक भाई की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति गंभीर हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में दो चचेरे भाई भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। जिसमें एक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह घटना जलालगढ़ थाना के जलालगढ़ NH पर हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, दो चचेरे भाई भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। जिसमें एक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह घटना जलालगढ़ थाना के जलालगढ़ NH पर हुआ है। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस जबरदस्त हादसा में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की इलाज के क्रम में मौत हो गई, जबकि दूसरे का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। 


वहीं , हादसे अचानक ट्रैक्टर का रॉन्ग साइड लेने से हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी. जिसके बाद पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। आनन-फानन में दोनों भाइयों को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो है, घायल का इलाज जारी है। 


उधर, मृतक के भाई घायल मो. नसीम ने बताया कि दोनों मवेशी के व्यापारी हैं। वे शुक्रवार सुबह मवेशी बेचने पूर्णिया के गुलाबबाग पहुंचे थे। मवेशी बेचकर वे वापस अररिया के भंसिया गांव लौट हीं रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अचानक रॉन्ग साइड ले लिया। दोनों को रौंद दिया जिससे एक की मौत हो गई।