ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद

'तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार' की कैंपेनिंग में जुटे तेजप्रताप यादव, पहुंचे पटना के खेतान मार्केट

'तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार' की कैंपेनिंग में जुटे तेजप्रताप यादव, पहुंचे पटना के खेतान मार्केट

26-Feb-2020 08:22 PM

PATNA :तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए कूच कर गए हैं। इधऱ उनके बड़े भईया तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई की जीत के लिए कमर कस ली है। तेजप्रताप यादव अपने ही अंदाज में 'तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार' कैंपेनिंग में जुट गए हैं। 


अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने  जाने वाले लालू के लाल तेजप्रताप यादव यादव अचानक पटना के खेतान मार्केट पहुंचे तो वहां गहमागहमी तेज हो गयी। कपड़े की एक दुकान पर भीड़ जमा हो गयी, लोग तेजप्रताप यादव की एक झलक पाने के लिए बेचैन दिखे। दरअसल तेजप्रताप यादव वहां 'तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार' की लोगों लगी टी शर्ट देखने गये थे जिसे पार्टी ने बड़ी संख्या में तैयार करवाया है। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने मीडिया के सामने टीशर्ट दिखाते हुए तेजस्वी के लिए प्रचार में जुट जाने का संकेत भी दे दिया।


तेजप्रताप यादव ने इस मौके पर कहा कि ये टी शर्ट तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा के दौरान उन युवकों को पहनाएंगे जो बेरोजगार हैं। उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव का कारवां चल पड़ा है बिहार के बेरोजगारों को एकजुट कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। सरकार के बिहार के युवाओं के साथ छल किया है। 


तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा रथ को पिछले दिनों तेजप्रताप यादव ने ही हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। तब ये छोटे भाई के साथ कदम से कदम मिला कर चलते दिखे। उन्होनें कह दिया है अपने अर्जुन के विजय रथ को मैं ही चलाऊंगा। तेजप्रताप यादव तेजस्वी के लिए प्रचार में जी-जान से जुटे हुए हैं। वे परदे के पीछे भी सारी कवायदें कर रहे हैं। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने वहां स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों से भी मुलाकात की।