पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
23-Jul-2021 03:52 PM
PATNA : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली. उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में रुस की वैक्सीन स्पूतनिक वी की दूसरी डोज ली है. इससे पहले 30 जून को उन्होंने अपने छोटे भाई और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ स्पूतनिक वी की पहली डोज ली थी.
तेज प्रताप यादव ने आज खुद ट्वीट कर वैक्सीन के दूसरे डोज लेने की जानकारी शेयर की है. अपने ट्वीट के जरिये उन्होंने वैक्सीन लेते हुए फोटो शेयर की है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आज पटना स्थित मेदांता अस्पताल में कोरोना टीका का 2’nd dose लगवाया।
आज पटना स्थित मेदांता अस्पताल में कोरोना टीका का 2’nd dose लगवाया। pic.twitter.com/OuYjK9fiHa
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 23, 2021
बता दें कि भाजपा और सत्ताधारी दल के अन्य नेताओं के निशाने पर आने के बाद आखिरकार 30 जून को तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने कोरोना का टीका ले लिया था. दोनों भाई एकसाथ कोविड-19 का टीका लेने पहुंचे थे. दोनों भाइयों ने भारत में बनी वैक्सीन नहीं लेकर रुसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की पहली डोज ली थी. आज पहली डोज लेने के करीब 3 सप्ताह बाद तेज प्रताप ने पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचकर स्पूतनिक वी की दूसरी डोज ली है.