BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
03-Oct-2020 03:45 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की तबीयत ख़राब हो गई है. उनकी तबीयत ख़राब होने की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी मां राबड़ी देवी और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव तेजप्रताप को देखने उनके आवास पहुंचे हैं. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तेजप्रताप यादव घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े हैं. उनकी इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया है.
आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चुनाव की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए हैं. तेजप्रताप लगातार कई दिनों से समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे. आज दोपहर अचानक उनकी तबीयत ख़राब होने की ख़बरें सामने आईं. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप की तबीयत इतनी ख़राब हो गई कि वह घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
तेजप्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनके आवास पर एम्बुलेंस लाया गया है. बताया जा रहा है कि उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है. उनके कार्यकर्ताओं के बीच आनन-फानन का माहौल है. उधर राबड़ी देवी और तेजस्वी भी काफी परेशान दिख रहे हैं.