ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तेजस्वी के बाद अब एक्शन में तेज प्रताप, ट्वीट कर कहा - सारे...

तेजस्वी के बाद अब एक्शन में तेज प्रताप, ट्वीट कर कहा - सारे विरोधियों हो जाओ होशियार, अर्जुन आ गया है

21-Aug-2019 09:28 PM

By 7

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राजद नेता तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर विरोधियों के ऊपर करारा हमला बोला है. राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने ट्वीट कर विरोधियों को होशियार रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ""अब सारे विरोधियों हो जाओ होशियार... क्योंकि इस महाभारत के युद्ध (2020) में अब आ गया है कृष्ण का अर्जुन !!!"" https://twitter.com/TejYadav14/status/1164199223828443136 तेज प्रताप ने आगामी विधानसभा चुनाव को महाभारत का युद्ध बताया है. उधर दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद तेजस्वी यादव ने भले ही बिहार की राजनीति से दूरी बना ली हो लेकिन अब तेजस्वी यादव फिर से बिहार के पॉलिटिक्स में कमबैक कर चुके है. तेजस्वी यादव ने इसका एहसास दिलाने के लिए सड़क पर संग्राम किया. मूसलाधार बारिश के बीच तेजस्वी यादव अपने समर्थको के साथ स्टेशन के दूध मंडी में बैठे हुए हैं. तेजस्वी ने एक्टिव होने का क्लियर मैसेज दे दिया है. तेजस्वी स्टेशन के पास दूध मंडी को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ धरने पर बैठ हुए हैं. सरकारी जमीन पर चलायी जा रही इस दूध मंडी को आज प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान तोड़ दिया था. दरअसल पटना हाईकोर्ट ने पटना शहर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया है. इसके बाद नगर निगम एक्शन में है. नगर निगम के दस्ते ने आज पटना स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर चलाये जा रहे दूध मंडी को ध्वस्त कर दिया. तेजस्वी यादव को सबसे पहले इसकी ही फिक्र हुई. कल देर रात पटना पहुंचे तेजस्वी यादव आज शाम सीधे दूध मंडी पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गये हैं.