मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2022 10:51 AM
By RAKESH KUMAR
ARA : कहते है कब किसकी किस्मत कहां ले जाए और किसकी किस्मत कब चमक जाए ये कोई नहीं जानता। ठीक ऐसा ही 3 साल के बच्चे तेज प्रताप के साथ हुआ जहां आरा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां से पहली बार विदेश के दंपति ने 3 साल के अनाथ बच्चे तेज प्रताप को गोद लिया है। इटली के दंपती फेरानो डेगो और बेडरो लुसियाना ने केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण की वेबसाइट पर आवेदन में 3 वर्षीय अनाथ बच्चे तेज प्रताप को अपनाने के लिए बीते दिनों सभी प्रक्रियाएं पूरी की थी।
विदेशी दंपती के दांपत्य जीवन के 9 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई बच्चा न होने से विदेशी दंपती निराश होकर केंद्रीय दत्तक ग्रहण में आवेदन दिया था। उनका सपना अब पूरा हुआ। जब आरा के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रहे अनाथ तेज प्रताप उनकी गोद में पहुंचा। इटली दंपती बच्चे को अपने सामने देख कर काफी खुश हुए और बच्चे को गोद में उठाकर उसे चूमने लगे। मानों जैसे उन्हें दुनिया की सारी कायनात मिल गई हो।
इटली के दंपती को बच्चा सौंपने के दौरान भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विनोद कुमार ठाकुर बाल संरक्षण पदाधिकारी अभिमन्यु समेत कई पदाधिकारी और कर्मी डीएम कार्यालय में मौजूद थें और सभी ने बच्चे के मंगलमय जीवन की कामना की।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका के एक डॉक्टर दंपति ने बिहार के ही एक अनाथ बच्चे को गोद लिया था। वे बच्चे को लेकर अमेरिका चले गए और अब वहां बच्चे की ज़िंदगी संवारने में लग गए हैं। बच्चा पटना का एक विकलांग था, जिसकी अमेरिका में सर्जरी कराई जाएगी।