ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज
03-Oct-2022 02:51 PM
PATNA: महाअष्टमी के दिन आज दोपहर करीब आधे घंटे जमकर बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई इस मुसलाधार बारिश के कारण पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाया गया गेट भरभराकर रोड से गुजर रहे ऑटो पर गिर पड़ा जिससे अफरा-तफरी मच गयी।इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। वही तेज बारिश के कारण किशनगंज में भी 11000 वोल्ट के बिजली तार पर भव्य पंडाल गिर गया। इन दोनों घटनाओं में राहत की बात रही की हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
महाअष्टमी के मौके पर लोग पूजा पाठ में जुटे थे तभी अचानक दोपहर में तेज आंधी बारिश होने से कही मुख्य गेट तो कही पंडाल गिर पड़े। पटना के डाकबंगला चौराहा पर पेट्रोल पंप के पास मुख्य द्वार अचानक तेज आंधी बारिश के कारण गिर गया। इस बड़े गेट पर आकर्षक लाइट लगाया गया था कई कंपनियों के बैनर पोस्टर भी लगे थे। जिस वक्त यह गेट गिरा उस समय एक ऑटो वहां से गुजर रही थी जो इसकी चपेट में आ गयी।
राहत की बात रही की ऑटो पर कोई यात्री सवार नहीं था। जिसके कारण बड़ी घटना होने से बची। हालांकि इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। काफी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे बांस बल्ले को हटाया जा रहा है। बता दें कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर माता की प्रतिमा और पंडाल को देखने के लिए कई जिलों से लोग पहुंचते हैं। राहत की बात यह रही की गेट दोपहर में गिरा यदि शाम या रात में ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल सड़क पर गिरे गेट को हटाया जा रहा है। वहीं किशनगंज में भी बारिश और तेज हवाओं के कारण भव्य पंडाल भरभराकर गिर पड़ा। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। खगड़ा कालू से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार पर पंडाल गिर गया है। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है और ना ही किसी के हताहत की खबर हैं।






किशनगंज में बारिश और तेज हवाओं के कारण गिरा पंडाल
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 3, 2022
खगड़ा कालू से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पंडाल@DmKishanganj @kishanganj_RJD @DilipJaiswalBJP pic.twitter.com/K2yrlkcdhk