Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
22-May-2023 09:49 PM
By AJIT
JEHANABAD: चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की हत्या का खुलासा जहानाबाद पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो शूटरों समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल और कैश बरामद किया गया है।
जहानाबाद जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के चर्चित चंदन शर्मा हत्याकांड के दो शूटरों समेत हत्या में शामिल कुल 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ले के रहने वाले चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा को बीते 8 मई को देर रात अपराधियों ने घर के समीप 5 गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद जहानाबाद पुलिस की चारों तरफ से किरकिरी होने लगी थी जिसके बाद एसपी दीपक रंजन के द्वारा तुरंत विशेष पुलिस बल टीम का गठन किया गया। केस का सफल उद्भेदन के लिए एसपी दीपक रंजन ने कई तरह के तकनीकी अनुसंधान किया गया और उस टीम के द्वारा पुलिस को सफलता मिली जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दोनों शूटर के साथ कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले का खुलासा करते हुए जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि चार अपराधियों को चंदन शर्मा ठेकेदार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। लाखों रुपये के लेन-देन, महिला से प्रेम-प्रसंग और ठेकेदारी विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि हत्या कराने वाला मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा।