गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Dec-2023 11:03 AM
By VISHWAJIT ANAND
KHAGARIA : बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने केन्द्र की भाजपा नीत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्र सरकार को झूठे वादे करने वाली बताया। वहीं, सूबे की महागबंधन सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चाचा नीतीश कुमार व तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में विकास की बयार बह रही है। इस दौरान तेज प्रताप ने बीजेपी और आरएसएस को भी आड़े हाथ लिया।
बाबा कापेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सात दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के अंतिम दिन तेज प्रताप यादव ने सभा को संबोधित करते भाजपा एवं आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि- मेरा इस कार्यक्रम में आने का जहाज से परमिशन था। लेकिन पायलट के गड़बड़ी के कारण परमिशन रद्द हो गया। मुझे यह लगता है कि यह भी भाजपा एवं आरएसएस की चाल होगी।
उन्होंने कहा कि पहले इन लोगों ने मेरे पिताजी को रोकने का काम किया। क्योंकि मेरे पिताजी गरीब, निचले पायदान पर खड़े लोगों की बात करते थे। मुझे इस सभा में आने से रोकने की साजिश थी। फिर भी मैंने सड़क मार्ग से ही आना पसंद किया। यह बाबा कामेश्वर नाथ महादेव का ही आशीर्वाद है। वहीं, मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि - कल चार राज्यों के चुनावी नतीजे कहा कि बीजेपी भले ही एमपी,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत गई हो।लेकिन बिहार में बीजेपी की दाल गलने वाली नहीं है।2024 के चुनाव में बिहार में उसका सूपड़ा साफ होना तय है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत, हार लगा रहता है। लेकिन कांग्रेस ने तेलांगना में शानदार प्रदर्शन की है।आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी। इसको लेकर अभी से हमलोग जुड़ गए हैं, जल्द ही इसका रिजल्ट भी देखने को मिलेगा। अब बुधवार को इंडि गठबंधन की मीटिंग है इसमें आगे की रणनीति तय होगी। जल्द ही हमलोग मजबूत रूप से इसका विकास करेंगे।