ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

टीचर्स पर फिर चला केके पाठक का डंडा! बिना जानकारी स्कूल के गायब इतने शिक्षकों का वेतन कटा

15-Oct-2023 05:17 PM

By First Bihar

BETTIAH: स्कूलों से बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षकों पर एक बार फिर केके पाठक का डंडा चला है। औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब रहे वाले विभिनिन स्कूलों के 47 शिक्षकों के वेतन को काटा गया है। इसके साथ ही साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।


दरअसल, शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का दायित्व संभालने के बाद से ही केके पाठक शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। केके पाठक के आदेश पर शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रखंडवार सभी सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं और बिना सूचना के स्कूल से गायब शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। 


बेतिया में औचक निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के 47 शिक्षक स्कूल से गायब पाए गए हैं। शिक्षा विभाग के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने उनका एक दिन का वेतन काट दिया है और शोकॉज किया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। यह निरीक्षण बीते 11 और 12 अक्टूबर को किया गया था। शिक्षकों द्वारा स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।