ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / सरकार के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों...

सरकार के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी

17-Mar-2023 12:58 PM

By First Bihar

PATNA: सातवें चरण की नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थी आज पटना कि सड़कों पर है. सैकड़ों की संख्या में पटना के डाकबंगला चौराहा पर शिक्षक अभ्यर्थी हंगामा कर रहे है. जिसको लेकर डाकबंगला चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है साथ ही भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. 


बता दें सातवें चरण की शिक्षक बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थी सड़क पर हैं. इसको लेकर शिक्षक अभ्यर्थी गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा होते हुए विधानसभा तक जाएंगे. इसको लेकर डाकबंगला चौराहा पर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी जुट गए हैं और नारेबाजी कर रहे है. सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.


बता दें कि आज शिक्षक अभ्यर्थी सरकारी स्कूल में सातवें चरण के प्राथमिक शिक्षकों की विज्ञप्ति जारी करने को लेकर लगातार मांग कर रहे हैं. वही बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षा संघ के आह्वान पर बिहार के कई जिलों से हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं.