ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

टाटा, गुडबाय, खत्म... ट्विटर ने लालू - नीतीश समेत बड़े नेताओं को दिया झटका, वेरिफाइड अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

टाटा, गुडबाय, खत्म... ट्विटर ने लालू - नीतीश समेत बड़े नेताओं को दिया झटका, वेरिफाइड अकाउंट से हटाए ब्लू टिक

21-Apr-2023 08:53 AM

By First Bihar

PATNA : माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बड़े नेताओं के ले᠎गसि वेरिफाइड अकाउंट  यानी अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। इसको लेकर  कंपनी के मालिक एलॉन मस्क ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था। उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद से उन अकाउंट्स से  ब्लू टिक हटा दिया जाएगा, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।  जिसके बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमों लालू यादव समेत कई राज्यों में मुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिए गए हैं। 



इसी क्रम में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय सियासत के बड़े नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और UP की पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी, बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। इसके साथ ही साथ आरजेडी के ऑफिशियल अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है। वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ऑनलाइन के पेज पर ब्लू टिक है। इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के ऑनलाइन के पेज पर से ब्लू टिकहटा लिया गया है। 


दरअसल, ट्वीटर के मालिक एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही यह घोषणा कर दी थी कि- 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा। मस्क ने ऐलान किया था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा।  जिसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले ट्विटर राजनेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों समेत मशहूर हस्तियों के अकाउंट्स पर ब्लू टिक देता था। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। 


 वहीं, ट्विटर ने पेड ब्लू टिक सर्विस शुरू की है। शुरुआत में इसे अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था। इसके बाद भारत में भी इसकी शुरुआत की गई। इसके तहत जो लोग इस सर्विस के लिए भुगतान करेंगे, वे ही अपने अकाउंट्स पर ब्लू टिक ले सकेंगे। अगर कोई यूजर ब्लू टिक चाहता है, या पहले से मिले ब्लू टिक को बरकरार रखना चाहता है, तो उसे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। भारत में ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन 650 रुपये से शुरू होता है। मोबाइल यूजर्स के लिए यह 900 रुपये प्रति महीना है। 


आपको बताते चलें कि, ट्विटर पर पहले वेरिफाइड अकाउंट्स पर सिर्फ ब्लू टिक दिया जाता था। कंपनी अब तीन तरह के मार्क दे रही है। ट्विटर पर सरकार से संबंधित खातों को ग्रे टिक, कंपनियों को गोल्डन टिक और अन्य वेरिफाइड अकाउंट्स को ब्लू टिक दिया जा रहा है।