मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Jun-2023 12:14 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सीपीआई (एम) टेरर फंडिंग मामले में पिछले काफी समय से फरार आरोपी आनंदी पासवान उर्फ आनंद पासवान को गिरफ्तार किया है। एनआईए द्वारा नक्सली संगठन से जुड़े इस मामले में अब तीन आरोपियों को अरेस्ट किया जा चूका था। जिसके बाद आज चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आनंद पासवान से एनआईए के द्वारा पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, मगध क्षेत्र में सीपीआई (माओवादी) कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के द्वारा चलाये जा रहे टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े मामलों में एनआईए के द्वारा लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अभी तक ये चौथी गिरफ्तारी है। एनआईए को यह जानकारी मिली थी कि, पूरे मगध क्षेत्र में बैन संगठन खुद को वापस से स्थापित करने के लिए फंड जमा कर रहा था। इस फंड से हथियार, गोला-बारूद खरीदने और नए कैडरों की भर्ती की योजना थी। इससे वो आपराधिक और हिंसक घटनाओं को नियोजित तरीके से अंजाम देने की फिराक में थे।
मालूम हो कि, हाल के दिनों में बिहार के साथ झारखंड में सीपीआई (माओवादी) की सक्रियता काफी बढ़ गयी है। प्रतिबंधित संगठन के द्वारा कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। कई नक्सली हमलों की जिम्मेदारी इस संगठन के द्वारा लिया गया है। सीपीआई (माओवादी) पर भारत सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। फिर भी बिहार-झारखंड में कई स्थानों पर ये अपने पैर धीरे-धीरे पसार रहा है।