ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तमिलनाडु में घुसे लश्कर के 6 आतंकी, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट,...

तमिलनाडु में घुसे लश्कर के 6 आतंकी, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, चेन्नई की बढ़ाई गई सुरक्षा

23-Aug-2019 10:09 AM

By 13

DESK: तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी घुस गये हैं. इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. सभी आतंकी श्रीलंका के रास्ते तमिलनाडु में घुसे हैं. इन आतंकियों में एक पाकिस्तानी नागरिक और 5 श्रीलंकाई तमिल हैं. अलर्ट के बाद चेन्नई समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अलर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर गश्ती बढ़ा दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस बीच भारतीय नौसेना ने अपने सभी बेस और युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है.साथ ही समुद्र मार्गों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. दरअसल जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के सरकार के फैसले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी भारत में हमला कर सकते हैं. पाकिस्तान सरकार ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान अधारित आतंकवादी संगठनों में भी बौखलाहट है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सुरक्षा बलों पर हमला कर सकते हैं.