पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Oct-2023 10:10 AM
By First Bihar
SAIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बड़ा रेल हादसा टला है। किऊल-शेखपुरा रेलखंड के बीच सिरारी रेलवे समपार पर एक ट्रैक्टर को किऊल-गया पैसेंजर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर दो भाग में बंटकर गड्ढे में जा गिरा। हालांकि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए।
मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले के सिरारी ओपी के पैगंबरपुर गांव के निकट का है। जहां जमालपुर गया पैसेंजर ट्रेन की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटना की सूचना पर जीआरपी थाना और आरपीएफ किऊल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के मलवे को जब्त कर प्राथमिकी थाने में दर्ज की है।
वहीं, ट्रैक्टर का ड्राइवर भी समय रहते खुद को सुरक्षित कर गया जिससे उसकी जान बच गयी लेकिन ट्रैक्टर की हालत देखकर लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर किस स्तर की हुई है। जीआरपी थाना अध्यक्ष राम सुनेश सिंह ने बताया कि इस रेलखंड पर किऊल रेलवे स्टेशन से गया स्टेशन जाने हेतु एक पैसेंजर ट्रेन जमालपुर- गया पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। उसी समय एक ट्रैक्टर रेलवे फाटक से होकर गुजरने के दौरान अचानक रेल पटरी पर बंद हो गया।
आपको बता दें कि, बिहार के बक्सर में पिछले दिनों भीषण रेल हादसा हुआ था। जिसमें कई लोगों की जान गयी थी। यहां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की वजह से बड़ा हादसा हुआ था। उसके बाद कई दिनों तक ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहा। अभी भी कई ट्रैन को रुट बदल कर चलाया जा रहा है। ऐसे में अब यह रेल हादसा होते - होते बचा है।