Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Sep-2023 03:53 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया स्टेशन पर उस समय अफरा - तफरी मच गई। जब यहां मेन लाइन में पटरी टूटी मिली। हालांकि ट्रैक मैन ने ड्यूटी के दौरान इसे देखा तो तुरंत अलर्ट हुआ और फिर उस समय उसी रेलवे ट्रैक पर आ रही शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। लेकिन,जरा सी चूक हो जाती तो सैंकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। यह घटना गया- कोडरमा रेल सेक्शन के गुरपा स्टेशन का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गया स्टेशन के मेन लाइन की पटरी अचानक से टूट गई। यहां ट्रैकमैन को किलोमीटर 426 के 07-09 के बीच रेल पटरी टूटी मिली। ठीक उसी वक्त शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस पास करने वाली थी। इस तरह की जानकारी के बाद स्टेशन मास्टर ने सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेन के ड्राइवर एवं धनबाद कंट्रोल से बात करके ट्रेन को गुरपा स्टेशन से पहले सुरक्षित रोक दिया गया।
बताया जा रहा है कि, शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को ऐन वक्त पर रोक लिए जाने से बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। यदि यह ट्रेन टूटी हुई पटरी से गुजर जाती तो बड़े हादसे का सबब हो सकता था। वहीं, शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सैकड़ो यात्रियों की जान खतरे में आ सकती थी। गुरपा रेलवे स्टेशन के अपलाइन पर रेलवे पटरी के टूटे होने की सूचना मिली। ट्रैक मेंटेनेंस के बाद यह बात सामने आई। तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई।
इधर, स्टेशन मास्टर के निर्देश पर इस ट्रैक पर आ रही साल शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया। वहीं रेलवे की टीम मौके पर पहुंची टूटे हुए ट्रैक में युगल प्लेट लगाई जा रही है। वहीं धनबाद से गया आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी गुरपा स्टेशन पर रोका गया। इसके बीच यात्री जहां परेशान रहे, लेकिन उनकी जान सलामत रही। अब ट्रेन काॅशन स्पीड से पास करने की प्रक्रिया की कोशिश की जा रही है।