ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / टल गया बड़ा हादसा, 200 लोगों की बची जान, नाव में अचानक छेद...

टल गया बड़ा हादसा, 200 लोगों की बची जान, नाव में अचानक छेद होने से भरा पानी

30-Sep-2019 03:05 PM

LAKHISARAI :  इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय से जहां एक भीषण हादसा होते-होते बच गया. तकरीबन 200 लोगों की जान बचाई गई है. दरअसल सैकड़ों यात्रियों से भरी एक नाव में अचानक सुराख होने से पानी भरने लगा. पानी भरने के कारण नाव डूबने की स्थिति आ गई. इस दौरान आनन-फानन में लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दी. 

news image

घटना जिले के साम्हो दियारा इलाके की है. जहां लगभग 200 से अधिक लोग एक नाव में सवार होकर जा रहे थे. तभी उनके नाव में किसी प्रकार सुराख हो जाने से नाव में पानी भरने लगा एवं नाव डूबने की स्थिति में आ गया. लोगों ने बेगूसराय प्रशासन को इसकी जानकारी दी. उन्होंने लखीसराय जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी. लखीसराय की प्रशासनिक टीम ने सूर्यगढ़ा प्रखंड से बचाव दल के साथ दो नावों को साम्हो दियारा की ओर भेजा. जहां नाव में फंसे सभी यात्रियों को रेस्क्यू किया गया. 


घटना के बारे में बताते हुए लखीसराय डीएम शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि कार्रवाई किए जाने से भीषण नाव दुर्घटना होने से बच गई.  नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह और सूर्यगढ़ा अंचल से जुड़े अन्य अधिकारियों के काम की सराहना की. अनुमंडल पदाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह ने कहा कि सूर्गयढ़ा थाना प्रभारी चंदन कुमार की टीम ने अच्छा काम किया.