ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?

तख्त श्री हरमंदिर के लंगर इंचार्ज को जान से मारने की धमकी, आरोपी बोला- सात दिन के भीतर काम तमाम कर देंगे

08-Sep-2024 06:49 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब के लंगर इंचार्ज को जान से मारने की धमकी मिली है। लंगर इंचार्ज ने इस बात की जानकारी प्रबंधक कमेटी को देने के साथ ही आरोपी के खिलाफ चौक थाना में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


दरअसल, तख्त श्री हरमंदिर साहिब के लंगर इंचार्ज सरदार तेजिन्द्र सिंह बंटी ने संस्था के मनवीर सिंह पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है और कहा है कि मनवीर सिंह ने उन्हें सात दिन के भीतर मारने की धमकी दी है। मामला सामने आने के बाद तख्त परिसर में हड़कंप मच गया है।


इस मामले में प्रबंधक कमेटी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। केस दर्ज होने के बाद चौक थाना की पुलिस गुरुद्वारा पहुंची और छानबीन कर रही है। पुलिस ने हरमंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। बताया जा रहा है कि 6 सितंबर को सरदार तेजिन्द्र सिंह लंगर में काम कर रहे थे, तभी उन्हें धमकी दी गई।


आरोपी मनवीर सिंह ने पिस्टल दिखाकर एक सप्ताह के भीतर मर्डर करने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। फिलहाल घटना का कारण सामने नहीं आया है कि आखिर किस कारण से लंगर इंचार्ज को जान से मारने की धमकी दी गई है।