ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / कोरोना निगेटिव होते ही एक्शन में आए सीएम नीतीश, गंगा के बढ़ते जलस्तर...

कोरोना निगेटिव होते ही एक्शन में आए सीएम नीतीश, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

03-Aug-2022 06:25 PM

PATNA : पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरीके से स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। अपनी रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही सीएम नीतीश आज एक्शन में नजर आए हैं। मुख्यमंत्री आज लंबे अरसे बाद अपने सरकारी आवास से बाहर निकले और अटल पथ होते हुए जेपी सेतु तक गए। यहां से वे गंगा मरीन ड्राइव यानी गंगा पथ से उन्होंने जलस्तर का जायजा लिया। इसके बाद सीएम नीतीश ने पीएमसीएच के पास से गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा मौजूद थे। 


इस निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने गंगा नदी और उसके आसपास के दियारा वाले इलाकों की स्थिति को देखा और इसके बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंडक नदी में पानी का दबाव बढ़ने से गंगा नदी के जल स्तर में भी इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा के किनारे वाले जिलों में बढ़ते जलस्तर का ध्यान रखते हुए सतर्कता बरती जाए। बाढ़ को लेकर सभी तैयारियां भी पूरी रखी जाए। 


इसके आलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरूग्राम में निर्माण कार्य के दौरान निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 17वीं मंजिल से नीचे गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले 4 लोगों की हुई मौत पर भी काफी दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत लोगों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहनेवाले इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है।