मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Jan-2023 11:58 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय का दो वर्षीय धर्मराज जल्द ही स्वीडन जाएगा। लावारिस धर्मराज को मां की गोद और पिता का साया मिल गया है। स्वीडन से आए विदेशी दंपति ने धर्मराज की परवरिश का जिम्मा उठाया है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत गोद लेने वाले दंपति पूरी प्रक्रिया करने के बाद बेगूसराय डीएम ऑफिस पहुंचे और बच्चों को गोद लिया। दो दिनों के अंदर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से 4 बच्चों को गोद लेने वाले 4 दंपतियों को सौंपा गया है। जिसमें दो दंपति पटना, एक दंपति आंध्र प्रदेश और एक स्वीडन के रहने वाले हैं।
डीएम रोशन कुशवाहा ने दो साल के धर्मराज को स्वीडन से आए विदेशी दंपति संजय डेनियल और चित्रा संजय डेनियल के हाथों में सौंपा। इसके पहले शुक्रवार को भी आंध्र प्रदेश से पहुंचे दंपति ने 6 साल के साहिल, पटना के दंपति ने साक्षी और बीहटा के दंपति ने 5 साल के शिवम कुमार को गोद लिया है। दो साल के धर्मराज को गोद लेने वाले विदेशी दंपति को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी डीएम ऑफिस पहुंचे थे। धर्मराज को गोद लेने के बाद विदेशी जोड़ा काफी खुश नजर आया।
डीएम रोशन कुशवाहा और विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रभारी श्रुति कुमारी ने बताया कि गोद लेने की प्रक्रिया को सरकार ने सरल किया है और अब ऑनलाइन प्रक्रिया कर बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए गोद दिया जा रहा है। गोद देने के बाद भी बच्चों की मॉनिटरिंग की जाती है कि बच्चों की परवरिश सही से हो रही है या नहीं।