बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
24-Jul-2020 04:07 PM
DESK : कोरोना संकट को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी को सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, सरकारी ऑफिसों और राज्यपालों को भेजी गई है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस एडवाइजरी में 15 अगस्त के मौके पर अलग अलग स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं.
इस एडवाइजरी में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. गाइडलाइंस में कहा गया है कि कार्यक्रम में मास्क लगाना, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. स्वतंत्रता दिवस पर भीड़ इकट्ठा ना हो, इस बात का ख्याल आयोजन करने वाले संसथान को रखना जरुरी होगा. इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पहले से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है.
इन निर्देशों को मानते हुए लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए भी काफी कम मेहमानों को न्योता दिया जाएगा. इस दौरान स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा. वहीं मेहमानों के बीच बैठने की दूरी भी बढ़ा दी जाएगी. हर साल इस कार्यक्रम में 1000 के करीब विशेष अतिथि बुलाए जाते हैं, लेकिन इस बार इनकी संख्या को घटाकर 250 के करीब रखा गया है. साथ ही 15 अगस्त की दोपहर को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम कार्यक्रम में भी नियमों का ध्यान रखा जाएगा. इसके अलावा इस थीम को कोविड वॉरियर्स को समर्पित किया जाएगा.