हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Jan-2022 03:29 PM
BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां एक स्वर्ण कारोबारी प्रमोद कुमार पोद्दार से अपराधियों ने 15 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर व्यवसायी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। लगातार आ रहे फोन कॉल्स से पीड़ित परिवार काफी दहशत में हैं। पीड़ित व्यवसायी का कहना है कि पुलिस सिर्फ दारू खोजने में व्यस्त है कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित व्यवसायी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
पीड़ित आभूषण व्यवसायी प्रमोद कुमार पोद्दार का कहना है कि इससे पहले 1 जनवरी को रंगदारी मांगी गयी थी। इस संबंध में उन्होंने नगर थाने में केस भी दर्ज कराया था लेकिन अब तक पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी है। अपराधी अब हर दिन धमकी दे रहे हैं। कार्रवाई किए जाने के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं।
पुलिस से गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। पीड़ित व्यवसायी का यह भी कहना है कि बिहार की पुलिस सिर्फ दारू खोजने में व्यस्त है। पब्लिक की शिकायतों से कोई लेना देना नहीं है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं लेती है। यही कारण है कि अब तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
रंगदारी की मांग से पीड़िता परिवार काफी दहशत में है। अपराधियों ने यहां तक कह दिया है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। पुलिसिया कार्रवाई नहीं होता देख पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने डीएम और सीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
वही बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि रंगदारी मांगे जाने की सूचना मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर पीड़ित व्यवसायी की ज्वेलरी शॉप पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फिलहाल कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। एसपी ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।