ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

सवाल पूछने पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वादे को याद दिलाने पर दिखाई अंगुली, फाड़ दिया पोस्टर

सवाल पूछने पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वादे को याद दिलाने पर दिखाई अंगुली, फाड़ दिया पोस्टर

15-Nov-2019 01:04 PM

BUXAR: बक्सर सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. आज बक्सर में सवाल पूछने पर चौबे भड़क गए और सवाल करने वाले से उलझ गए. पोस्टर को भाड़ दिया और मांग करने वाले को अंगुली दिखाने लगे और सामने से हटने के लिए बोलने लगे.

अपने ही वादों को पुरा नहीं कर पाए चौबे

बक्सर सदर अस्पताल में सुविधाओं को बहाल करने का वादा कर चुके मंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और दिव्यांग जन पहुंचे थे. हाथों में बैनर लेकर समाजिक कार्यकर्ता मंत्री जी के उस वादे को याद दिलाने आए थे जो उन्होंने 2 माह पूर्व उनसे किए थे. वादे के अनुसार मंत्री को बक्सर सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा को बहाल करने की बात की गई थी. इसके लिए मशीन भी सदर अस्पताल में लाकर महीनों से रखी गई है लेकिन उसे अभी तक इस्तेमाल में नहीं लाया जा सका है. दरअसल इन्हीं बातों को याद दिलाने के दौरान मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सामाजिक कार्यकर्ताओं पर कुछ इस कदर भड़के उन्होंने अपना आपा खो दिया.


चौबे ने फाड़ दिया पोस्टर

चौबे सामाजिक कार्यकर्ताओं को देखते ही गुस्से से लाल हो गए और उनके हाथों से बैनर छीनकर फाड़ दिया और फिर उन्हें भाग जाने का फरमान सुना दिया. अपमान होते देख सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता रामजी सिंह के साथ आए दिव्यांगजनों  ने इसका विरोध किया और इसे सांसद के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार बताते हुए खुद को अपमानित करने का मंत्री पर आरोप लगाया. बक्सर के सर्किट हाउस में हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया हालांकि काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत किया गया.