अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Nov-2020 03:23 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर निशाना साधा है. सुशील मोजी ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव से उनकी संपत्ति को लेकर सवाल पूछा है.
सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि लालू प्रसाद व उनका परिवार एक साथ एम एल ए को-ऑपरेटिव के पांच प्लाट्स के मालिक कैसे बन गए?
2.जब लालू प्रसाद को वर्ष 1992 में एम एल ए को-ऑपरेटिव का प्लॉट संख्या 208 आवंटित किया गया था तो फिर एम एल सी बनाने के एवज में बादशाह प्रसाद आजाद से दूसरा प्लॉट संख्या 207 अपने नाम क्यों लिखवा लिया?
3. राबड़ी देवी के प्लॉट के बगल की प्लॉट संख्या 210 जो सामुदायिक भवन के लिए चिन्हित था को साधु यादव को क्यों आवंटित किया गया? क्या मकसद यह नहीं था कि उस प्लॉट का इस्तेमाल भी लालू परिवार करें?
4. लालू प्रसाद बताएं कि आवासीय उपयोग के लिए आवंटित प्लॉट संख्या 208 का व्यावसायिक इस्तेमाल कर लीज की शर्त्तों व नियमों की धज्जियां उड़ा कर लाखों रुपये क्यों कमाते रहे हैं?
5. नियमतः एम एल ए को-ऑपरेटिव में जब एक प्लॉट आवंटित करने का प्रावधान है तो लालू प्रसाद ने 5 प्लॉट्स कैसे ले लिया?
बता दें कि इस से पहले सुशील मोदी ने राबड़ी देवी को भ्रष्टाचार की देवी बताते हुए पूछा था कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई. भ्रष्टाचार की देवी राबड़ी देवी बताएं कि एक दिन में उनके 8 फ्लैट्स बालू माफियाओं ने क्यों खरीदा? क्या इन बालू माफियाओं ने अवैध खनन के काले पैसे का इस्तेमाल भ्रष्टाचार की देवी के फ्लैट्स खरीदने में नहीं किया?