मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
14-Jan-2020 09:04 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि जब वह सीएम को लेकर घटिया शब्द धोखेबाज का प्रयोग करते हैं तो वह चारा घोटाला करने वाले लालू प्रसाद के लिए कौन का शब्द का प्रयोग करेंगे.
मोदी ने किया ट्वीट
मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’राजद के युवराज संविधान बचाओ यात्रा की नौटंकी करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए "धोखेबाज " जैसे घटिया शब्द का प्रयोग करते हैं. वे बतायें कि जिस मुख्यमंत्री के समय चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, बीएड डिग्री घोटाला हुआ, उसके बारे में कौन-सा शब्द प्रयोग करेंगे. क्या घोटाले और भ्रष्टाचार से बिहार को खोखला बनाना राजद की विचारधारा का हिस्सा हैं?’’
एनआरसी पर एनडीए एकजुट
एनआरसी पर मोदी ने ट्वीट किया कि’’ दस जनवरी, 2020 से लागू नागरिकता कानून को लेकर एनडीए एकजुट है. नागरिकता और जनगणना के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भ्रम दूर कर दिए. इसके बावजूद जिनकी राजनीति किसी समुदाय को डराने और बांटने पर टिकी है, वे रस्सी को सांप ही बताते रहेंगे.
नुकसान पहुंचाना विरोध का कौन सा तरीका
मोदी ने विरोध के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर निशाना साधा और ट्वीट किया कि’’ जो कानून पडोसी देशों से आये पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बना, उसे देश के किसी व्यक्ति, समुदाय या धर्म के खिलाफ साबित करना 2020 के दशक का सबसे बड़ा झूठ है. इस झूठ के लिए महागठबंधन और वामदलों ने पिछले महीने दो बार बंद कराकर सरकारी सम्पत्ति को जो नुकसान पहुंचाया, वह क्या असहमति प्रकट करने का लोकतांत्रिक तरीका था?’’