ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुशील मोदी ने राबड़ी को बताया ‘भ्रष्टाचार की देवी’, पूछा- कैसे बनी 18...

सुशील मोदी ने राबड़ी को बताया ‘भ्रष्टाचार की देवी’, पूछा- कैसे बनी 18 फ्लैट्स की मालकिन

05-Nov-2020 07:57 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने राबड़ी देवी को भ्रष्टाचार की देवी बताया है. 

18 फ्लैट्स की मालकिन कैसे बनी

सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार की देवी राबड़ी देवी बताएं कि एक दिन में उनके 8 फ्लैट्स बालू माफियाओं ने क्यों खरीदा? क्या इन बालू माफियाओं ने अवैध खनन के काले पैसे का इस्तेमाल भ्रष्टाचार की देवी के फ्लैट्स खरीदने में नहीं किया? पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना में नौकरी देने के एवज में ली गई जमीन के 18,652 वर्ग फीट में बने 18 फ्लैट्स की मालकिन हैं. क्या यह सच नहीं है कि इनमें से 10 फ्लैट्स रेलवे में नौकरी के एवज में लिखवाई गई 10,782 वर्ग फीट जमीन पर बने हैं.

एक दिन कैसे अरूण यादव ने खरीदा 8 फ्लैट्स

सुशील मोदी ने पूछा है कि आखिर राबड़ी देवी के 18 में से 8 फ्लैट्स एक ही दिन 13 जून 2017 को राजद के संदेश से विधायक अरुण यादव और लालू प्रसाद के दाहिना हाथ माने जाने वाले बालू माफिया सुभाष प्रसाद यादव ने क्यों खरीदा? इन फ्लैट्स की ख़रीदगी के लिए 4.28 करोड़ का भुगतान तब दिखाया गया जब लालू परिवार की बेनामी सम्पत्तियों का लगातार खुलासा हो रहा था.